चले गये अंग्रेज यहां से, अग्रेजी को छोड़ गए,
लाखो वर्षो की संस्कृति, कुछ वर्षो में मोड़ गए,
हिन्दी को तो भूला रहे, अग्रेजी पीठ पर लादी है,
भाषा की जब रही गुलामी, कैसे कहे आजादी है...
मैं यह नहीं कहता की अंग्रेजी मत पढो, मत बोलो...कहूँगा भी क्यों, बुद्धिजिविओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भाषा का सम्मान जो इसे प्राप्त है. अंग्रेजी नहीं बोलेंगे तो इस भागती दुनिया मैं पीछे रह जाएंगे. मैं इसके महत्ता के सास्तार्थ मैं भी नहीं पड़ना चाहता, लेकिन भारत मैं, जहाँ गलती से हिंदी राष्ट्रीय भाषा है, जब अंग्रेजी हिंदी को मलिन करता नजर आता है तो अंतर्मन कराह उठता है. दोस्तों से बात करो तो उन्हें, हिंदी का लेखेन तो बहुत दूर की बात है, कुछ प्रसिद्ध लेखक तक को नहीं जानते. दफ्तर मैं हिंदी समाचार के लिए काम करते हैं लेकिन हिंदी की शब्दों से अपरिचित हैं. अंग्रेजी का हिंदी मैं परिवेश इस हद तक बढ़ चूका है की अब अगर कोई हिंदी लिखते वक़्त अंग्रेजी शब्दों का इस्तमाल करता है तो उसे गलत नहीं बल्कि जन मानुस की भाषा का आवरण पहनाया जाता है, और कहा जाता है की ये हिंगलिश है. ऐसी बात नहीं की हमे अपनी गलती का एहसास नहीं, हम जानते है की अंग्रेजी हमारे दिनचर्या मैं किस हद तक शामिल है. शायद इसका प्रयाश्चित हम हिंदी पखवारा मना कर करते हैं, लेकिन ये जिम्मेदारी भी सरकारी दफ्तर ने ही उठा रखा है, हम ने इसकी भी ज़हमत नहीं की.
मैं यह नहीं कहता की मेरी हिंदी अच्छी तो बहुत दूर की बात है ,,,ठीक ठाक है, अगर होती तो हिंदी समाचार के लिए ही काम करता और न की अंग्रेजी समाचार...ठीक ठाक भी हिंदी लिख लेता तो ऊपर जो मैंने लिखा है उसमे गलतियाँ नहीं मिलती, शायद मुझ पड़ भी अंग्रेजी की गुलामी का असर है.
अब जब हम ही तुले हुए हैं हिंदी को मलिन करने मैं तो बात पराये की क्यों करें, हमें तो हाय अपनों से डर है .
No comments:
Post a Comment